दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा ने KAVACH Self Defence System के सहयोग से कक्षा 3 के विद्यार्थियों के लिए 22 सितंबर 2026 को एक प्रभावशाली आत्मरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया।
कार्यशाला का नेतृत्व श्री वरुण रावत ने किया। विभिन्न गतिविधियों एवं व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को आवश्यक आत्मरक्षा तकनीकों के साथ-साथ मानसिक सजगता, अनुशासन, किसी विषम परिस्थिति में तुरंत निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के बारे में बताया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एच. एस. वशिष्ठ के मार्गदर्शन में यह प्रभावशाली कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आत्मरक्षा तकनीकों का अभ्यास सावधानी, अनुशासन और ज़िम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित करना था तथा यह भी समझाना था कि इन तकनीकों का प्रयोग स्वयं की सुरक्षा और आवश्यकता पड़ने पर दूसरों की सहायता करने के लिए किया जाना चाहिए।
इस कार्यशाला ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अधिक सजग, आत्मविश्वासी और ज़िम्मेदार बनने के लिए भी प्रेरित किया।इस कार्यशाला का आयोजन समग्र शिक्षा के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।









