दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा की प्री-नर्सरी एवं Cambridge Early Years 1 कक्षाओं में 18 सितंबर 2026 को मदर्स डे का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास और स्नेहपूर्ण वातावरण में किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एच. एस. वशिष्ठ के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मातृत्व के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को अभिव्यक्त करना तथा माँ-बच्चे के अनमोल रिश्ते को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।
नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं का भावपूर्ण कविता-पाठ के साथ स्वागत किया। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए सुंदर पुष्पहार, प्रमाण-पत्र एवं प्रेम से सजे आकर्षक कार्ड माताओं को भेंट किए। इन आत्मीय उपहारों ने समारोह के वातावरण को और भी भावुक एवं यादगार बना दिया।
समारोह को आनंद और उत्साह से भरने के लिए माँ-बच्चे की टीमों ने मनोरंजक दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही बच्चों और माताओं ने मिलकर सुंदर फ़ोटो फ़्रेम तथा रंग-बिरंगी सब्ज़ियों की छपाई से आकर्षक वॉल हैंगिंग तैयार की। इन रचनात्मक गतिविधियों ने माँ-बच्चे के बीच सहयोग, आत्मीयता और आनंद के भाव को और मज़बूत किया।
माताओं ने भी अपने भावपूर्ण संदेशों के माध्यम से विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इस सुंदर आयोजन के लिए अपनी प्रसन्नता साझा की।
नन्ही मुस्कानों, स्नेहभरे पलों और खूबसूरत यादों से सजा यह आयोजन वास्तव में मातृत्व के प्रेम, अपनत्व और माँ-बच्चे के अनमोल रिश्ते का मनमोहक उत्सव बन गया।












