मानव के बढ़ते कदम

वार्षिकोत्सव सत्र: 2026-27 कक्षा 1,2 तथा 3 ‘मानव के बढ़ते कदम’

डीपीएस नोएडा, सेक्टर-30 में ‘मानव के बढ़ते कदम’ वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा में कक्षा 1, 2 और 3 के लगभग 700 छात्रों द्वारा ‘मानव के बढ़ते कदम’ विषय पर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की गई। नृत्य-नाटिका के माध्यम से छात्रों ने मानव के आदिकाल से अंतरिक्ष तक पहुँचने के सफर को दर्शाया।

कार्यक्रम में छात्रों ने आग के आविष्कार, खेती की शुरुआत, पहिये की खोज तथा उससे परिवहन जगत में आई क्रांति, कृषि युग, ज्ञान, कला और संस्कृति के विकास के साथ-साथ विज्ञान और तकनीकी विकास के सफर का अद्भुत मंचन किया। बच्चों ने मानव सभ्यता की विकास-यात्रा को अत्यंत सुंदर और क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम के द्वारा बताया गया कि मानव की विकास-यात्रा केवल साधनों और तकनीक की यात्रा नहीं, बल्कि उसकी जिज्ञासा, बुद्धि, साहस और निरंतर आगे बढ़ने की अदम्य इच्छा की यात्रा है। नन्हे कलाकारों की सजीव प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

डीपीएस सोसायटी अध्यक्ष श्री वी. के. शुंगलू जी ने कहा कि आज के समय में तकनीकी और भौतिक प्रगति के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को मजबूत करना भी अत्यंत आवश्यक है।

डीपीएस सोसायटी कोषाध्यक्ष श्रीमती नमिता प्रधान जी ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि हमें अपनी जड़ों, परंपराओं और बड़ों के सम्मान को कभी नहीं भूलना चाहिए। 

श्री गिरीश बी. प्रधान जी ने कार्यक्रम की प्रशंसा की ।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एच. एस. वशिष्ठ जी ने नन्हे कलाकारों के आत्मविश्वास, ऊर्जा और उत्साह की प्रशंसा करते हुए कहा कि, ये नन्हे बच्चे भविष्य के जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र निर्माता बनेंगे तथा इनका हर कदम मानवता तथा राष्ट्र विकास को एक नई दिशा देगा।

×